फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहबाद डेयरी में अचेतावस्था में मिले दो भाई, एक की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद डेयरी इलाके में अचेत
विज्ञापन

मिले दो भाई, एक की मौत
- अत्यधिक शराब पीने से मौत की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहबाद डेयरी इलाके में सोमवार सुबह दो युवक अचेत मिले। पुलिस उन्हें पास के अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जांच में पता चला दोनों सगे भाई शराब पीने की आदी हैं। वे शराब पीने के बाद अपने भाइयों ने मिलने शाहबाद डेयरी इलाके में आए थे। लौटते समय रास्ते में ही वे अचेत हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मृत युवक अनिल (25) था, जबकि उसका भाई रवि (22) है। अनिल और रवि रोहिणी सेक्टर 20 में अपनी बहन के पास रहते थे। दोनों मजदूरी करते थे। अनिल के दो बड़े भाई शाहबाद डेयरी इलाके में रहते हैं। रविवार को दोनों बड़े भाइयों के पास आए थे। दोनों के नशे में होने के कारण भाइयों ने उन्हें वापस जाने को कहा। सुबह उन्हें अचेत पड़े देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में अत्यधिक शराब पीने से मौत की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें