फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण जयंती नगर में फाइनेंस कर्मी से नौ लाख की लूट करने वालों पर गैंगस्टर लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र की पॉश कालोनी स्वर्ण जयंती नगर के गेट पर धनतेरस की शाम फाइनेंस कंपनी के प्रतिनिधि से नौ लाख रुपये की लूट करने वाले पांच बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। क्वार्सी इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करने को जिलाधिकारी के पास फाइल भेजी गई थी।
विज्ञापन


उनकी संस्तुति के आधार पर लव चौहान उर्फ गब्बर पुत्र नेपाल सिंह निवासी गांव बहत, जसराना, फिरोजाबाद, पंकज पुत्र ओमप्रकाश निवासी श्योहरा बहादुरपुर, इगलास, मोहित पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी निधिवन कालोनी, क्वार्सी, भानु यादव पुत्र राम मुरारी यादव निवासी नगला देवी, क्वार्सी, सचिन पुत्र महेंद्र निवासी गली नंबर-5 रामबाग, क्वार्सी पर गैंगस्टर की धारा लगाई र्गई है। यह सभी बदमाश स्वर्ण जयंती कालोनी के गेट पर धनतेरस की शाम को हुई फाइनेंस कर्मी से लूट में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें