फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोको कालोनी में एक घर में घुस बदमाशों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर की लोको कालोनी स्थित एक घर में शुक्रवार को चार-पांच युवकों ने जबरन घुस घरवालों के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई है। पीड़ित ने थाना सिविल लाइंस थाना में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांगी की है।

शादरा पत्नी फिरोज अली शहर की लोको कालोनी में रहती है। शादरा ने बताया कि शुक्रवार को उनका बेटा जुमे की नमाज अदा कर घर आया था। तभी चार-पांच युवक जो कि पहले से घात लगाए घर के पास ही खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे के पीछे ही जबरन घर में घुस आए। उन्होंने बेटे साथ मारपीट कर दी। साथ ही उससे पैसों की मांग करने लगे। बेटे को बचाने दौड़ी बहू के साथ भी मारपीट कर दी। इससे पूर्व में भी र्कई बार बेटे पर जानलेवा हमला किया जा चुका है। पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें