फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मारे गए ड्राइवर का शव लाकर जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


खराब ट्रक सहित ड्राइवर को माल ढुलाई को भेजने और रास्ते में ही एक्सीडेंट में ड्राइवर की मौत से गुस्साए उसके परिजनों ने मंगलवार को अलीगढ़ शव आने पर दुबे के पड़ाव स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी पर शव लाकर नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए मुआवजे की मांग की। प्रदर्शन के चलते वहां यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने और लिखित में शिकायत देने के बाद कार्यवाही करने के भरोसे के साथ ही मामला शांत हो सका।

थाना सासनी गेट के मोहल्ला सराय पीतांबर का रहने वाला दलित युवक राहुल (28) पुत्र ओम प्रकाश चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। वह अविवाहित था और दुबे के पड़ाव स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी पर ड्राइवर था। गत दिनों वह बंगलूरू से मुर्गीदाना लादकर उसे हापुड़ पहुंचा रहा था। क्लीनर अशोक उसके साथ था। सोमवार की रात गुलावठी के आसपास उसका एक्सीडेंट हो गया। इसमें दोनों ही घायल हो गए। बाद में राहुल की उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल अशोक को मेडिकल कालेज ले आया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद राहुल के शव को बुलंदशहर से अलीगढ़ लाया गया। यहां पर जब शव ला रही एंबुलेंस दुबे के पड़ाव पहुंची तो परिजनों ने शव ले जा रही गाड़ी को ट्रांसपोर्ट कंपनी के सामने खड़ा करवा दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। परिजनों का आरोप था कि जिस ट्रक पर राहुल ड्राइवर था वह बेहद खराब स्थिति में था। राहुल मना भी कर रहा था लेकिन उसे जबरदस्ती माल ढुलाई के लिए भेजा गया। इस बीच मौके पर जाम लग गया। दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर थाना गांधी पार्क प्रभारी वीरेंद्र सिंह इंदौलिया पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाया कि जो भी वह चाहते हैं उसे लिखित में दें। इसके बाद वह कार्यवाही कराएंगे। इसके बाद ही परिजन शांत हुए और जाम खुल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें