फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
हथियार के साथ दो बदमाश दबोचें
विज्ञापन

तालबेहट। कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात में तालबेहट जखौरा मार्ग पर तरगुवा के पास से मोटर साइकिल सवार दो युवकों को दबोचा। इसमें एक शातिर बदमाश है। जिस पर लगभग एक दर्जन मामले दर्ज हैं। सोमवार की रात में कोतवाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक एकके सिंह के नेतृत्व में जखौरा मार्ग पर तरगुवा पुल के पास गश्त पर थी। उसी समय उन्हें एक बाइक से दो युवक आते दिखे। जिन्हें रोकने के लिए ईशारा किया। जिस पर वह भागने की कोशिश करने लगे। जिससे उनकी बाइक फिसल गई और वह गिर गए। जिस पर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने जब उनकी जामा तलाशी ली तो पुलिस को उनके पास से एक 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस एवं एक करौली चाकू तथा एक मोटर साइकिल मिली। जिस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोतवाली में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों के नाम विन्द्रावन पुत्र बारेलाल निवासी कोटरा थाना जखौरा, अजय यादव पुत्र कल्यान सिंह निवासी ग्राम बधौरा मजरा खोड़न थाना बार बताए गए है।
गिरफ्तार अभियुक्त विन्द्रावन पर जनपद के विभिन्न थानों में गुंडा एक्ट, गैगंस्टर, चोरी, एनडीपीएस एक्ट के लगभग एक दर्जन से अधिक मामलें दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें