फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े के बाद भाजपा नेता की दुकान की बिजली काटी-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शहर के व्यस्त मार्केटों में पार्किंग की समस्या अब टकराव का कारण बनती जा रही है। शुक्रवार को एक भाजपा नेता की दुकान के आगे बिजली विभाग के अधिकारी के स्कूटर खड़ा करने की बात को लेकर विवाद हो गया।

जिसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने भाजपा नेता की दुकान की बिजली काट दी। इसके बाद वह दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक और झगड़ा हुआ। इस मामले में भाजपा नेता के कर्मचारी की ओर से थाना गांधी पार्क में तहरीर दे दी गई है
विज्ञापन


भाजपा नेता मास्टर ओर प्रकाश की मामू भांजा मार्केट में इलेक्ट्रोनिक्स गुड्स की दुकान है। उनकी दुकान पर अरशद नाम का कर्मचारी काम करता है। अरशद की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति अपना एक्टिवा स्कूटर दुकान के आगे खड़ा करने के लिए आया।

अरशद ने उसको मना किया तो वह अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उसे ही भला बुरा कहने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट शुरु कर दी।

इस पर आसपास के लोग मौके पर आए उन्होंने हस्तक्षेप करके मामले को शांत कर दिया। लेकिन शुक्रवार को ही दोपहर दो बजे वह व्यक्ति, जो खुद को बिजली विभाग में एसडीओ बता रहा था उसके साथ 8-10 अन्य लोग भी थे, उन्होंने आते ही गाली-गलौज कर दी और दुकान के अंदर घुस कर मारपीट शुरु कर दी। इसके बाद उन्होंने दुकान की लाइट भी कटवा दी। दुकान के मालिक का घर ऊपर ही है और वहीं उनका परिवार भी रहता है।

मारपीट के दौरान शोर मचाने पर दुकान की मालिक की पत्नी राधा रानी और उनके परिवार की अन्य महिलाएं आई तो हमलावरों ने महिलाओं के साथ भी छेड़खानी और गाली गलोच करनी शुरू कर दी।

महिलाओं को चोटें भी आई हैं। इसके बाद हमलावर धमकी देते हुए वहां से चले गए। पीड़ित पक्ष की ओर से इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई है। मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, मामू भांजा इलेक्ट्रोनिक्स और इलेक्ट्रिकल गुड्स एसोसिएशन के महामंत्री हेमंत गर्ग आदि पहुंच गए थे।
विज्ञापन


‘व्यक्तिगत विवाद में बिजली की लाइन कटवा देना आपात सेवाओं को प्रभावित करना है। यह बिजली विभाग के अधिकारी ने ठीक नहीं किया। इससे उनकी मानसिकता का पता चलता है’
- हेमंत गर्ग, व्यापारी नेता, मामू भंजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें