फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरौला पुल हादसे में घायल सूरज ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


महानगर के बरौला पुल पर गत मंगलवार दोपहर को हुए एक सड़क हादसे में घायल दूसरे किशोर सूरज ने भी पांचवें दिन दम तोड़ दिया है। शनिवार रात को उसकी सारसौल स्थित प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। वह पांच दिन से आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा था। सूरज की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा रविवार दोपहर को परिजनों के सुपुर्द किया।


थाना बन्नादेवी के बरौला क्षेत्र की पथवारी गली के रहने वाले आदित्य उर्फ आकाश (17) पुत्र कांता प्रसाद, प्रियांशू उर्फ गोलू (16) पुत्र राजकुमार और सूरज (17) पुत्र राजू एक एक्टिवा पर सवार होकर सारसौल चौराहा से घर की ओर जा रहे थे। बरौला पुल पर नगला पटवारी की ओर से आते एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को रौंद दिया था। आदित्य ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि एक्टिवा को चला रहा प्रियांशू और सबसे पीछे बैठा सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया था। ट्रक चालक को भीड़ ने दबोच लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया था। मृतक आदित्य के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो भाई, दो बहनों में सबसे बड़ा था सूरज
सूरज दो भाई और दो बहनों के बीच सबसे बड़ा था। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां तो हादसे के बाद से बदहवाश हालत में है। रात को उसकी मौत की खबर से उनकी हालत भी बिगड़ गई। परिजनों ने जैसे-तैसे उन्हें संभाला। सूरज के पिता राजू मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। सूरज हीरालाल बारहसैनी इंटर कालेज का छात्र था। परिजनों ने बताया कि वह पढ़ाई लिखाई में होशियार था। पिता भी उसको पढ़ा-लिखाकर अफसर बनाना चाहते थे। एक पल में परिवार के सारे अरमानों पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें