फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू के वुमंस कालेज की सेक्रेटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के अनूपशहर रोड स्थित हबीब हॉल के सामने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के वीमेंस कालेज की सेक्रेटरी की मां के साथ रविवार रात को एक बाइक सवार बदमाश ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।

बदमाश उनसे बैग छीनकर ले गया, जिसमें 15 हजार रुपये की नगदी रखी हुई थी। वारदात के समय सेक्रेटरी सहित उसकी दो बहने भी मां के साथ थीं। थाना सिविल लाइंस में सेक्रेटरी ने तहरीर दी है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल बदमाश की शिनाख्त को जुट गई है।
विज्ञापन


वीमेंस कालेज की सेक्रेटरी महमूना अंसारी निवासी जमालपुर बड़ी मस्जिद ने बताया कि वह रविवार को अपनी मां मुनीबा असलम और दो बहनों के साथ खरीदारी करने शाहजमाल गईं थीं।

वहां से ई-रिक्शा में सवार होकर लौटते समय हबीब हॉल के सामने अंधेरे का फायदा उठाकर एक बाइक सवार बदमाश पीछे से आया और मां के हाथ में लगे पर्स को छीनकर ले गया।

उसके बैग छीनने से ई-रिक्शा भी पलटते-पलटते बचा। उसे पकड़ने के लिए शोर मचाया मगर किसी भी राहगीर ने उसका पीछा नहीं किया। इसका फायदा उठाकर वह भाग गया। इस मामले में थाना सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह के अनुसार छात्रा की तहरीर के आधार पर बदमाश की शिनाख्त के लिए हबीब हॉल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द ही बदमाश को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें