फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी पर हमले के आरोपी गो तस्करों की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

गभाना सर्किल के सीओ/ट्रेनी आईपीएस एएसपी नीरज कुमार जादौन पर सोमवार रात लोधा इलाके में हुए हमले के प्रकरण में अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मोबाइल व गाड़ी के नंबर के आधार जो अहम सुराग मिले हैं, उनके आधार पर आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


एएसपी नीरज कुमार जादौन पर उस समय हमला हुआ था, जब सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे गभाना क्षेत्र से गश्त कर आ रहे थे। तभी नुमाइश मैदान के पास एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी संदिग्ध दिखाई दी। उसे रोकने का प्रयास किया तो गाड़ी मुड़कर सारसौल की ओर दौड़ने लगी। एएसपी ने अपनी गाड़ी उसके पीछे लगा दी। गाड़ी हाईवे पर गोंडा पुल के पास एक पेट्रोल पंप के पास पहुंची खुद को घिरा देख पिकअप गाड़ी सवार गो तस्करों ने एएसपी की गाड़ी में टक्कर मार दी। फिर गो तस्करों ने एएसपी पर फायरिंग कर दी। बचाव में पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। लेकिन हमलावर गाड़ी से उतरकर जंगल की ओर भाग गए। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें एक तमंचा, खोखा व एक मोबाइल मिला। एएसपी के अनुसार घटना के संबंध में हमराह सिपाही सचिन की ओर से अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बाकी तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें