फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी से तारीख करके लौट रही महिला को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जेठ और देवर के खिलाफ जमीन विवाद की तारीख करके भाई के साथ मडराक लौट रही महिला को मुकुंदपुर के निकट बाइक सवारों ने गोली मारकर घायल कर दिया।

गोली लगने से घायल महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग सहायता के लिए दौड़ पड़े। लोगों को आता देख हमलावर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल महिला को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। घायल ने महिला ने जेठ, देवर समेत चार के खिलाफ तहरीर दी है।

कस्बा निवासी साधना उपाध्याय पत्नी मदनेश उपाध्याय का 20 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर जेठ राधाकृष्ण एवं देवर मनोज से कोर्ट में केस चल रहा है। सोमवार को अदालत में इसी केस की तारीख थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तारीख के बाद साधना अपने भाई के साथ बाइक से घर लौट रही थी। दोनों अभी हाईवे पर पहुंचे ही थी कि तभी बाइक सवार युवकों ने उस पर गोलियां चला दी।

एक गोली साधना के कंधे में छूते हुए निकल गई और वह लहूलुहान हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घायल महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंची। यहां महिला ने जेठ, जेवर समेत चार के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें