फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के देवर ने पहले शादी तुड़वाई, अब कर रहा ब्लैकमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन



सोफा चौकी क्षेत्र निवासी एक युवती की पहले तो उसकी बहन के देवर ने शादी तुड़वा दी अब उसे ब्लैकमेल कर परेशान कर रहा है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। युवती ने बताया कि उसकी दो बहनों की शादी 2009 में हुई थी।


2017 में वह अपनी बहन के घर गई थी। वहां बहन के देवर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वह किसी तरह वहां से बचकर आई और फिर कभी बहन के घर नहीं गई। उसने लोक-लाज के डर से किसी को इस घटना के बारे में नहीं बताया। बीते माह अप्रैल में उसकी शादी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



लेकिन, बहन के देवर ने लड़के वालों को गुमराह कर उसका रिश्ता तुड़वा दिया। अब कुछ दिन से वह ब्लैकमेल कर परेशान कर रहा है। इधर, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें