क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
जनपद के थाना गोंडा के गांव वलभद्रपुर के एक परिवार के रोजेदारों ने थाना पुलिस पर घर में घुसकर महिला और पुरुषों के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। एसएसपी के पास पहुंचे शिकायतकर्ता उम्मद खां ने बताया कि गांव का ही एक बालक अनस खेत पर संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार को बच्चों के साथ खेलते समय किसी ज्वलनशील पदार्थ से झुलस गया था।
इस मामले में बच्चे के पिता ने पुलिस से परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। बुधवार रात को गोंडा पुलिस घर पर आई और महिलाओं के साथ ही पुरुषों को भी मारने लगी। साथ ही गंदी-गंदी गालियां भी दीं। जबकि परिवार रोजे से है। एसएसपी ने शिकायतकर्ता को मामले की जांच कराने के बाद मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।