फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून की दुकान में लगी आग, लाखों का माल जला

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सारसौल चौराहा पर स्थित एक परचून की बंद दुकान में सोमवार रात को आग लग गई। शार्ट सर्किट के कारण लगी आग इतनी तेजी से फैली कि दमकल की गाड़ियों के पहुंचने से पहले ही लाखों रुपये का माल जलकर स्वाह हो गया।

बन्नादेवी के एलमपुर निवासी नरेश की सारसौल चौराहा पर परचून की दुकान है। रात करीब दस बजे नरेश दुकान बंद करके घर चला गया था। इसके बाद दुकान में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने दुकान से धुआं निकलता देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दमकल की गाड़ियों को बुला लिया। आसपास के लोगों से पूछताछ कर दुकान मालिक को हादसे की जानकारी दी। दमकल कर्मियों ने पहुंच आग पर काबू पाया। दुकानदार नरेश के मुताबिक आग से दुकान के भीतर रखा लाखों का माल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें