फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वेंडर को 14 दिन की जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की ओर से चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान की कड़ी में गुरुवार को आरपीएफ की टीम ने चार अवैध वेंडरों को दबोच लिया। उनके पास से अवैध खाद्य सामग्री भी बरामद की।

जिसे वह अलीगढ़-बरेली पैसेंजर में यात्रियों को बेच रहे थे। आरपीएफ इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर ने बताया कि पकड़े गए चारों अपराधियों को रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। उन्होंने तीन पर 1785-1785 रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही चौथे अवैध वेंडर को जुर्माना न अदा करने की सूरत में 14 दिन की कारावास की सजा सुनाई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर के अनुसार अवैध वेंडर यात्रियों को बेहद खराब गुणवत्ता की खाद्य सामग्री बेच उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ करते हैं। साथ ही रेलवे की छवि और राजस्व को भी नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें