फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ 1

विज्ञापन
विज्ञापन
125 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। पुलिस ने गश्त के दौरान 125 ग्राम हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस चौकी सन्नी एनक्लेव के इंचार्ज केवल सिंह ने बताया कि हवलदार कृष्ण कुमार व प्रेम चंद तथा सिपाही परविंदर सिंह सन्नी एनक्लेव चौक पर गश्त के दौरान चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक कार नंबर एचआर-26-ए जैड-8869 होंडा सिटी में सवार दो व्यक्ति आ रहे थे। जब यह व्यक्ति सन्नी एनक्लेव की ओर मुड़े तो पुलिस को देखकर घबरा गए और गाड़ी को पीछे मोड़ने लगे। पुलिस कर्मचारियों ने शक के आधार पर इन्हें रुकवाकर तलाशी ली तो इनके पास से 125 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी मनदीप सिंह पुत्र दलेर सिंह निवासी सेक्टर-45ए, चंडीगढ़ हाल किरायेदार फेस-9 मोहाली तथा सुखप्रीत सिंह पुत्र गुरजंट सिंह निवासी लालपुरा, तहसील छादू शहर जिला गंगानगर राजस्थान हाली वासी फेस-9 मोहाली को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को खरड़ अदालत में पेश किया जहां से दोनों को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें