फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर भागी बच्ची अपहृत होने से बची

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज क्राइम, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


भाई-बहन से विवाद होने पर गुस्से में घर से भागी छठवीं कक्षा की एक छात्रा ने पकड़े जाने पर पुलिस और परिजनों को गुमराह करने के लिए झूठे अपहरण की कहानी सुना दी। इतना ही नहीं बच्ची ने पुलिस को घर का गलत पता बताकर खूब चकमा दिया। इसके बाद महिला थाने पहुंची छात्रा ने अपने ही परिजनों को पहचानने से इंकार कर दिया।


थाना देहलीगेट के गूलर रोड स्थित एक बस्ती की रहने वाली छठवीं कक्षा की छात्रा का मंगलवार रात को अपने भाई-बहन से विवाद हो गया। गुस्से में वह घर से भागकर खैर बाईपास रोड स्थित पशुचिकित्सालय के पास पहुंच गई। यहां बैठकर डर के कारण रोने लगी।
विज्ञापन



इसी दौरान वहां से गुजर रहे एएसपी नीरज जादौन की निगाह बच्ची पर पड़ी। उन्होंने उससे पूछताछ की तो बच्ची ने बताया कि दो लोग उसे घर के पास से उठा लाए। शोर मचाने पर पशुचिकित्सालय के पास कुछ लोगों ने उनसे छुड़वाया। एएसपी बच्ची से नाम और घर का पता पूछकर उसके द्वारा दिए गए पते पर लेकर पहुंचे। हालांकि यह पता फर्जी निकला। इसके बाद उन्होंने कई थानों को इस बारे में सूचित किया तो उन्हें बच्ची के देहलीगेट थाना क्षेत्र की होने की जानकारी हुई। उन्होंने बच्ची को महिला थाने भिजवा दिया।
विज्ञापन



यहां उसके परिजन भी पहुंच गए। हालांकि बच्ची परिजनों से इस कदर नाराज थी कि उसने माता-पिता को पहचानने से इंकार कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस के समझाने पर बच्ची माता-पिता को पहचानने एवं उनके साथ जाने को तैयार हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें