फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला शिक्षामित्र का हत्यारा जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

थाना मडराक क्षेत्र के गांव नगला झाऊ में रंजिश के हुई महिला शिक्षा मित्र की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी पड़ोसी को शनिवार को जेल भेज दिया। मृतका के पति सुरेंद्र कुमार ने नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी थी।
विज्ञापन

अमिता रानी (35) पत्नी सुरेंद्र कुमार निवासी नगला झाऊ पास के ही गांव छाहरी में शिक्षा मित्र के पद पर तैनात थी। पुलिस के मुताबिक अमिता के परिवार का एक वर्ष पहले पड़ोस के शिवराम के परिवार से कुछ विवाद हुआ था। जिसके चलते शिवराम अमिता के परिवार से रंजिश मानने लगा था। शुक्रवार को सुबह करीब पांच बजे अमिता शौच के लिए गई थी। वहीं पर शिवराम कुल्हाड़ी लेकर बैठा था। उसने अमिता की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी। कुछ देर बाद ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें