क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के सासनी गेट के महेंद्र नगर किशोर काइट हाउस वाली गली में रहने वाले हाथरस में तैनात दरोगा के मकान से रात चोरों ने माल पार कर दिया। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि हाथरस में तैनात दरोगा मनीष रावत मूल रूप से यहां के रहने वाले हैं।
यहां मकान में उनका छोटा भाई अर्जुन रावत परिवार के साथ रहता है। रात परिजनों के सोने के बाद किसी समय छत के रास्ते घर में घुसे चोर एलसीडी, फ्रीज पर रखी 2500 रुपये नकदी, एक मोबाइल आदि कीमती सामान चोरी कर ले गए।
सुबह जब परिजन जागे और चोरी की खबर लगी तो पुलिस को सूचना दी। इस सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।