क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना देहली गेट इलाके में अवैध रूप से पशु कटान करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से भैंस का पूर्ण विकसित भ्रूण बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस लाइन में शुक्रवार को प्रेसवार्ता में एसएसपी अजय कुमार सहानी ने बताया कि थाना प्रभारी देहली गेट सुनील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ गुरुवार की रात करीब 9:30 बजे तालसपुर पुलिया के पास चेकिंग कर रहे थे।
तभी एक आयशर ट्रैक्टर मीट फैक्ट्री से पशुओं का कटान, गोबर आदि लादकर ले जा रहा था। पुलिस टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक कर चेकिंग की तो ट्रॉली में एक पूर्ण विकसित नवजात भ्रूण, भैंस की प्रजाति का भी था। पुलिस ने ट्रैक्टर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
इन लोगों ने बताया कि वह चोरी से लाए गए पशुओं का भी कटान कर लेते हैं। प्रेसवार्ता में बताया गया कि यह लोग दुधारू भैंसों का भी कटान कर लेते हैं, जबकि इस तरह के कटान पर प्रतिबंध है। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
ये किए हैं गिरफ्तार
1-शकील पुत्र समीर निवासी मकदूम नगर पीपल वाली गली थाना कोतवाली नगर
2- यार खां पुत्र प्यारे मियां निवासी ख्वाजा चौक सराय मियां थाना देहली गेट
यह हैं फरार
1- मीट फैक्ट्री के सेल्स एवं प्रोडक्शन मैनेजर व फैक्ट्री मालिक
2-घटना में प्रयुक्त बरामद ट्रैक्टर का वाहन स्वामी
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- थाना प्रभारी देहली गेट सुनील कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर मो. यासीन, सिपाही अजय कुमार, अशोक कुमार