क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
कैफियात एक्सप्रेस में दो दिन पूर्व हुई मोबाइल लूट का जीआरपी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लूटे गए मोबाइल को बरामद करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक चाकू भी बरामद किया है। जबकि एक अन्य युवक को मोबाइल लूटने के शक में पकड़कर पूछताछ की जा रही है।
इंस्पेक्टर जीआरपी यशपाल सिंह ने बताया कि एसआई महेंद्र सिंह ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक/दो से अतुल निवासी हमीद चौराहा नरौरा बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से एक चाकू व 23 मई को सोनीपत निवासी हरदीप से कैफियात एक्सप्रेस में लूटा गया मोबाइल बरामद किया है।
जीआरपी प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने मोबाइल उस समय लूटा जब यात्री रेलवे स्टेशन पर किसी से बात कर रहा था। इसके साथ ही पुलिस के हाथ एक और युवक लगा है। उक्त युवक को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संभवत: युवक भी मोबाइल लूटने व छीनने की वारदातों को अंजाम देता है।