कोतवाली पुलिस ने 10 चोरी की मोटरसाइकिलों सहित तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। यह लोग चोरी की गई बाइकों को फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दूरदराज के इलाकों में बेच देते थे। चोरी करते वक्त यह लोग मास्टर की का प्रयोग करते और बाइक का लाक खोल देते थे। एक बदमाश शहजाद थाना अकराबाद से पहले भी ट्रैक्टर चोरी में जेल जा चुका है।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि सीओ प्रथम इलाके में पिछले कुछ दिनों में वाहन चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा था। बैंक्वेट हाल, शराब की दुकानें, व्यस्त मार्केट आदि स्थानों से लगातार वाहन चोरी हो रहे थे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए एसपी सिटी के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी राजीव सिरोही के नेतृत्व में एसएसआई मो. अकरम आदि को वाहन चोरों कीं पकड़ के लिए लगाया गया।
31 दिसंबर 2017 को नववर्ष की पूर्व संध्या पर कमेला रोड पर रात 10 बजे वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइकों पर तीन लोग आते दिखायी दिए।
पुलिस के रोकने बदमाशों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए बाइकों सहित बदमाशों को पकड़ लिया। पूछताछ में बदमाशों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने तीस फुटा भुजपुरा और मदार गेट शनि देव द्वार के पास से बाइकें चोरी की हैं। चोरी करने के बाद बाइकों को अपने साथी जीशान के यहां खड़ी कर देते हैं। फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उन्हें दूर के इलाकों में बेच देते हैं। जीशान के घर पर भी कई बाइकें खड़ी हैं। उसके यहां से आठ बाइकें बरामद की गईं जो जिले के अलग-अलग हिस्सों से चुराई हैं।
ऐसे करते थे चोरी
पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि तीनों बाइक को घेरकर खड़े हो जाते थे। साथ ही बाइक के मालिक पर भी नजर रखते कि वह कहां पर है और जब वह व्यस्त हो जाता तो मास्टर की से लाक खोलकर चुरा लेते। \
गिरफ्तार करने वाली टीम
एसएसआई मो. अकरम, एसआई अब्दुल हाशिम, एसआई धर्मेंद्र कुमार, एसआई कपिल देव, एसआई अरुण कुमार, सिपाही, केशव सिंह, दिगंबर सिंह, संदीप कुमार, सद्दाम
पकड़े गए बदमाश
जीशान पुत्र आजाद निवासी काली सड़क के पास, पप्पू कंडे की टाल के पास नूर नगर, मुल्ला पाड़ा, भुजपुरा, कोतवाली
गुलाब पुत्र करीम निवासी गांव हरदोई, थाना पालीमुकीमपुर, जिला अलीगढ़, हाल निवासी मुबीन चाऊमीन के बराबर, भुजपुरा
शहजाद पुत्र निजाम, निवासी मुबीन चाऊमीन वाली गली, नूर नगर, भुजपुरा