फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rinku Singh: क्रिकेटर रिंकू सिंह का दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम में चयन, पहला मैच 10 दिसंबर को डरबन

Thu, 30 Nov 2023 08:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के क्रिकेटर रिंकू सिंह का चयन दक्षिणा अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में हो गया है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम के खिलाड़ियों की घोषणा की। टीम में शामिल रिंकू सिंह तीन टी-20 मैच और तीन एक दिवसीय मैच खेलेंगे। पहला टी-20 मैच 10 दिसंबर को डरबन में है।
विज्ञापन
रिंकू सिंह - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले के क्रिकेटर रिंकू सिंह का दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में चयन हो गया है। वह पहली बार एक दिवसीय मैच के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। 

विज्ञापन




भारतीय टीम में रिंकू के चयन होने पर उनके परिजनों, प्रशिक्षक मसूदुज्जफर अमीनी और प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। 30 नवंबर को बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम के खिलाड़ियों की घोषणा की। टीम में शामिल रिंकू सिंह तीन टी-20 मैच और तीन एक दिवसीय मैच खेलेंगे। पहला टी-20 मैच 10 दिसंबर को डरबन में है। अंतिम एक दिवसीय मैच 21 दिसंबर को है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिंकू के पिता खानचंद गैस सिलिंडर बांटने का काम करते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे पांच टी-20 मैचों की सीरीज में दो मैचों में शानदार पारी खेली। एक मैच में उन्होंने अपने दम पर जिताया भी था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टी-20 मैच 1 नवंबर को होगा। पिछले महीने चीन में एशियाई खेलों में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रिंकू ने देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था। अगस्त-2023 में आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों के टी-20 सीरीज में रिंकू भारतीय टीम का हिस्सा थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें