फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में लगेगी क्रिकेट की पाठशाला

Mon, 23 May 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बैट, क्रिकेट, आउट
विज्ञापन
जनपद अब क्रिकेट की भी पाठशाला लगेगी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को क्रिकेट के इस स्कूल में विराट कोहली सहित कई नेशनल और इंटरनेशनल मैच खेल चुके खिलाड़ी ट्रेनिंग देंगे।
विज्ञापन

‘अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल’ के चेयरमैन विवेक बंसल ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि पूर्व टेस्ट क्रिकेटर गोपाल शर्मा, पूर्व रणजी खिलाड़ी शशिकांत खांडेकर, राहुल सप्रू, ओवेद कमाल, केके शर्मा, सर्वेश भटनागर, इ. फसाहत अली खिलाड़ियों को प्रशिक्षित देंगे।
स्कूल के अध्यक्ष राकेश सक्सेना और सचिव अर्जुन सिंह फकीरा ने बताया कि जुलाई में अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल के माध्यम से प्रत्येक तहसील क्षेत्र में खिलाड़ियों केे चयन को अभियान चलेगा। पत्रकार वार्ता में सरदार दलजीत सिंह, अब्दुल लतीफ खान, कलरव अग्रवाल, मसूद अमीनी, अब्दुल बहाव, मुताहिर जैदी, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


28 मई 15 दिवसीय क्रिकेट कैंप
अलीगढ़। महुआ खेड़ा स्थित एडीसीए क्रिकेट ग्राउंड तथा धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सुबह छह बजे से नौ बजे तक क्रिकेट कैंप आयोजित हो रहा है। विवेक बंसल ने बताया कि 28 मई से शुरू हो रहे इस 15 दिवसीय कैंप में 16 वर्ष तक की आयु के 50 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। 19 साल के प्रतिभावान खिलाड़िृयों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।  चयन 27 मई को सुबह छह बजे महुआ खेड़ा के मैदान पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें