कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में रविवार को जनजागरण पदयात्रा चंदनिया से बेगम बाग क्षेत्र में घर-घर गई। पदयात्रा का आयोजन कांग्रेस नेता डा. शेरपाल सिंह ने किया। पूर्व विधायक ने लोगाें की समस्याओं को सुना। लोगों ने बताया कि पाईप लाइनों के लीकेज, प्रदूषित-गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। फ्रैंडस कालोनी में आने वाले प्रवाहित पानी में कीड़े भी हैं। बेगमबाग में सड़क निर्माण की जरूरत बताई।
पूर्व विधायक ने कहा कि सपा-भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, सत्ता पाने के लिए मान मर्यादा की सीमाओं को भी लांघ सकते हैं लेकिन कांग्रेस ने संविधान की परिधि में ही हमेशा काम किया। केंद्र की मोदी सरकार दो साल का कार्यकाल पूरा कर रही है। उन्होंने युवाओं को रोजगार और भारतीय नागरिक के खाते में मोटी रकम भेजने की बातें, जो हास्यास्पद रही हैं। पूर्व विधायक ने प्रदूषित पानी का सैंपल लेकर नगर आयुक्त संतोश कुमार शर्मा के पास प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा। इस दौरान अश्विनी शर्मा, सरदार दलजीत सिंह, डा. शेरपाल सिंह सविता, घनेंद्र शर्मा, राजेंद्र सिंह बघेल, बिहारी लाल सैनी, डा. राजीव माहेश्वरी, प्रदीप वर्मा, प्रदीप रावत, शाहिद शेख, शाहिद खान, रईस कुरैशी, नदीम अल्वी, ठा. सोमवीर सिंह, संदीप कुमार, पन्नालाल सुमन, विष्णुदत्त गौड़ आदि मौजूद रहे।