क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर शुभारंभ करते ब्लॉक प्रमुख चौधरी नरेन्द्र सिह। स्त्रोत- आयोजक
- फोटो : samvad
उत्तमपुर के माजरा गांव बनियाखेड़ा स्थित खेल मैदान में बुधवार से क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया। इसमें करीब 25 टीमें प्रतिभाग करेंगी। आयोजन एक सप्ताह तक चलेगा।
टूर्नामेंट का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख चौधरी नरेंद्र सिंह व ग्राम प्रधान के पति फाल सिंह ने किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी अपनी रुचि रखनी चाहिए। खेल न शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होते हैं। इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा भी उभरकर आती है। आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ी शामिल होंगे। इस दौरान संजीव सिंह, विजेंद्र सिंह, संदीप चौधरी, अनिल चौधरी, राजन सिंह, नाहर सिंह, गुड्डू सिंह, गुलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।