राऊपुर में धरना स्थल पर गुलजार सिंह का उपचार करते चिकित्सक ।
- फोटो : samvad
क्षेत्र के गांव राऊपुर के समीप बायोफ्यूल प्रोजेक्ट के विरोध में जारी धरने में भाकियू के प्रदेश सचिव गुलजार सिंह बापू की अचानक तबीयत बिगड़ गई। डाॅक्टर ने उनका उपचार किया।
भाकियू के प्रदेश सचिव गुलजार सिंह बापू के नेतृत्व में 26 दिन से जारी धरने में बुधवार की शाम करीब सात बजे प्रदेश सचिव को अचानक चक्कर आ गए और वह गिर गए। किसानों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। उन्हें पास के ही एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। अब किसान नेता की तबीयत में सुधार बताया जा रहा है। शाहपुर की करीब 60 बीघा जमीन पर बायोफ्यूल प्रोजेक्ट का निर्माण शुरू हो गया था। विरोध के चलते काम रोक दिया गया है। क्षेत्र के किसान चाहते हैं कि प्रोजेक्ट को यहां से हटाया जाए क्योंकि इससे प्रदूषण होगा। सुभाष सिंह, रिंकू सिंह, धर्मवीर सिंह, जगन सिंह, लक्ष्मण सिंह, कृष्णजीत सिंह, रमेश सिंह मौजूद रहे।