अलीगढ़ महानगर के सासनी गेट क्षेत्र के मथुरा रोड पर क्रिकेट अकादमी के बाहर शराब पीने से मना करने पर दबंगों ने कुछ खिलाडि़यों को पीट दिया। विरोध करने पर उनके वाहनों तक में तोड़फोड़ कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनाक्रम के अनुसार मथुरा रोड पर संचालित क्रिकेट अकादमी में 23 अक्तूबर को कुछ खिलाड़ी क्रिकेट खेल रहे थे। तभी इलाके के कुछ दबंग वहां पहुंच गए। वे शराब पीने लगे। जब उन्हें इस बात से रोका गया तो उन्होंने पहले तो अंदर ही खिलाडिय़ों संग कहासुनी कर दी।
जब वे बाहर निकलकर आए तो उनको पीट दिया। उनके वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। सीओ प्रथम मयंक पाठक के अनुसार इस मामले में अजय शर्मा की ओर से गौरव, किशन व सनी आदि नामजद दस से बारह अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।