फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल शुरू होने से क्रिकेट प्रेमियों में भरा जोश

विज्ञापन
अजय शर्मा, क्रिकेट कोच - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना काल में आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज शनिवार को हो गया। पहला मैच मुंबई इंडियंस व चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला गया।
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी व पिछले आईपीएल टूर्नामेंट के विजेता रोहित शर्मा, इन दोनों ही खिलाड़ियों के प्रशंसकों की कोई कमी नहीं। इसलिए पहले मैच को लेकर यहां के क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों में खासा उत्साह व जोश देखने को मिला। आईपीएल की शुरूआत ने खिलाड़ियों में जान फूंकने का काम किया है। कोरोना के कारण बहुत दिनों से खेल गतिविधियां रुकी हुई थीं।
क्रिकेट के जानकारों का मानना है कि आईपीएल के मैदान पर रौनक लौटने से स्थानीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन होगा और यहां के खेल मैदानों में भी रौनक लौटेगी। कोरोना के कारण भले ही यह टूर्नामेंट भारत से बाहर यूएई में हो रहा है, लेकिन क्रिकेट प्रेमियों के जोश में कोई कमी नहीं है। शनिवार शाम 7.30 बजे से पहले ही प्रशंसक टीवी स्क्रीन व मोबाइल से चिपक गए थे तथा मैच में पल-पल का हाल जानने को उत्सुक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आईपीएल के शुरू होने से बहुत खुशी हुई है। अब चौके छक्के देखने को मिलेंगे। क्रिकेट के अच्छे दिन वापस आ रहे हैं।
देवदत्त शर्मा, क्रिकेट प्रशंसक
आईपीएल ने खिलाड़ियों को मैदान पर वापसी करने का मौका दिया है। अब क्रिकेट फिर से पूरे रोमांच पर आएगा।
अजय शर्मा, क्रिकेट कोच
क्रिकेट खेलना और देखना मुझे बहुत अच्छा लगता है भारतीय खिलाड़ियों के हर शॉट पर आनंद आता है।
विहान पवरेजा, क्रिकेटर
आईपीएल ने एक उम्मीद की किरण दिखा दी है। अब लगता है मैदान पर क्रिकेट का रोमांच दिखने लगेगा।
-सय्यद मुताहिर जैदी, क्रिकेट विशेषज्ञ

सैयद मुताहिर जैदी, क्रिकेट विशेषज्ञ।- फोटो : CITY OFFICE

देवदत्त शर्मा, क्रिकेट प्रेमी- फोटो : CITY OFFICE

विहान परवेजा, क्रिकेटर- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें