फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में ही सीखा था क्रिकेट का ककहरा : पीयूष चावला

विज्ञापन
क्रिकेटर पीयूष चावला का स्वागत करते पत्रकार कल्याण संघ के अध्यक्ष प्रदीप सारस्वत। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
देश के शानदार लेग स्पिनर पीयूष चावला ने कहा कि अलीगढ़ से उनका खूब नाता है। उन्होंने यहीं से क्रिकेट का ककहरा सीखा था। उनके जीवन में अलीगढ़ एक खास महत्व रखता है। सोमवार को वह एक होटल के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। इसके बाद पीयूष चावल प्रेस क्लब पहुंचे, जहां उन्होंने अलीगढ़ से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा किया।
विज्ञापन

पीयूष चावला का स्वागत अलीगढ़ पत्रकार कल्याण संघ के अध्यक्ष प्रदीप सारस्वत ने किया। पीयूष ने कहा कि अलीगढ़ में प्रेस क्लब की जरूरत थी, जिसकी पत्रकारों की पिछले लंबे समय की मांग थी। उन्होंने प्रेस क्लब की व्यवस्थाओं को सराहा। इस अवसर पर प्रेस क्लब पर संघ के सचिव आरपी शर्मा, उपाध्यक्ष देवेंद्र वार्ष्णेय, संयोजक सुंदर सिंह, अभिषेक माथुर, निशांत शर्मा, जितेंद्र शर्मा, जितेंद्र वार्ष्णेय, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें