फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tattoo: महिलाओं में बढ़ा धार्मिक और पारंपरिक टैटू बनवाने का क्रेज, ये डिजाइन हैं उनकी पसंद

Tue, 21 Apr 2026 03:16 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

वर्तमान में टैटू बनवाने के लिए पुरुषों से ज्यादा महिलाएं आ रही हैं। वे धार्मिक व भावनात्मक डिजाइनों को प्राथमिकता देती हैं। राधा कृष्ण, महादेव, मोर पंख और मां से जुड़े डिजाइनों को खास पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
मैरिस रोड स्थित एक सेंटर पर टैटू बनवाती महिला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर में इन दिनों टैटू बनवाने का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। खासकर महिलाओं में धार्मिक और पारंपरिक टैटू का क्रेज तेजी से बढ़ा है, जिसमें राधा कृष्ण, महादेव, मोर पंख और मां से जुड़े डिजाइनों को खास पसंद किया जा रहा है। इस ट्रेंड में अब महिलाएं पुरुषों से आगे निकलती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


टैटू स्टूडियो पर महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। वे अपनी पसंद के अनुसार खास डिजाइनों को प्राथमिकता दे रही हैं। कई महिलाएं अपने जीवन से जुड़े भावनात्मक पहलुओं को टैटू के जरिए व्यक्त करना पसंद कर रही हैं।

टैटू आर्टिस्ट अश्वनी शर्मा ने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से इस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने यह कला भोपाल से सीखी और अब अन्य युवाओं को भी प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनके अनुसार, वर्तमान में टैटू बनवाने के लिए पुरुषों से ज्यादा महिलाएं आ रही हैं। वे धार्मिक व भावनात्मक डिजाइनों को प्राथमिकता देती हैं। उन्होंने बताया कि टैटू बनवाते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। एक बार उपयोग की गई सुई और उपकरणों को दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जाता, जिससे संक्रमण का खतरा न रहे। टैटू की कीमत उसके आकार और डिजाइन के अनुसार तय होती है, जो लगभग 600 रुपये से लेकर 35 हजार रुपये तक होती है।

इस समय महिलाओं में धार्मिक टैटू का चलन अधिक है। इन्हें बनाने में पूरी सावधानी बरती जाती है।-रचित जादौन, टैटू आर्टिस्ट

विज्ञापन

पोर्ट्रेट टैटू भी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, जिसमें युवक-युवतियां अपनी मां, पत्नी या स्वयं की तस्वीर को टैटू के रूप में बनवाना पसंद कर रहे हैं।-सागर डंग, टैटू आर्टिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें