फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पानी लाइन में रिसाव से मस्जिद सहित 22 घरों में आईं दरारें, लोगों में रोष

Fri, 28 Jul 2023 12:50 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पानी के रिसाव से जामा मस्जिद के बराबर गली में बू अली मस्जिद है, जिसके एक हिस्से में दरारें आ गई हैं। इसके आसपास तकरीबन 22 घरों की दीवारों में दरारें आ गई हैं। 
विज्ञापन
मकानों में आई दरार को दिखाते स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के ऊपरकोट इलाके में पानी के पाइप लाइन में रिसाव से मस्जिद सहित 22 घरों में दरारें आ गईं। जामा मस्जिद के बराबर गली में बू अली मस्जिद है, जिसके एक हिस्से में दरारें आ गई हैं। इसके आसपास तकरीबन 22 घरों की दीवारों में दरारें आ गई हैं। 

विज्ञापन


समय के साथ दरारें गहरी और बड़ी होती जा रही हैं। इलाके हाजी कयूम, अब्दुल हकीम, जमाल उद्दीन, वहीद, मजीद आदि ने बताया कि पानी की आपूर्ति के लिए पाइल लाइन सड़क खोदकर डाली गई थीं। पाइप लाइन में जगह-जगह रिसाव हो रहा है। इसका असर आसपास बने घरों की दीवारों पर पड़ रहा है। शिकायत पर नगर निगम द्वारा रिसाव को दूर करने के प्रयास किए गए, लेकिन वह नाकाफी साबित हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें