फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा, 127 के चालान

Thu, 05 Nov 2026 02:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
ओवरलोड डंपर। - फोटो : samvad
विज्ञापन
यातायात नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। एआरटीओ (प्रवर्तन) सान्या की टीम ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 127 वाहनों के चालान किए। इनसे कुल 7,57,800 रुपये का जुर्माना किया गया।
विज्ञापन



आरटीओ प्रशासन दीपक कुमार शाह ने बताया कि अभियान के दौरान मिट्टी से लदा 18 टन ओवरलोड वाहन भी पकड़ में आया। वाहन को खैर थाने में बंद कराया गया। उस पर 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर तीन से पांच नवंबर तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें