पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में नवनिर्मित पीसीआर लैब।
- फोटो : CITY OFFICE
पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में कोरोना की रियल टाइम पॉलीमरेस रिएक्शन टेक्नोलॉजी (आरटीपीसीआर) जांच की सुविधा आज से शुरू होने जा रही है। किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ से लैब को हरी झंडी मिल गई है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. एबी सिंह ने बताया कि किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ की बायरोलोजिस्ट डॉ. सुरुचि शुक्ला का मंगलवार को फोन आया था। यहां से भेजे गए जांच रिपोर्ट पास हो गई है। उन्होंने बुधवार से अपने यहां भर्ती मरीजों की जांच शुरू करने की अनुमति दे दी है। एक-दो दिन में प्रमाण पत्र भी आ जाएगा। उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे नमूने जांच की संख्या बढ़ाकर 100 तक ले जाना है।
पंडित दीनदयाल अस्पताल को सैनिटाइज करते कर्मचारी ।- फोटो : CITY OFFICE