फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः रोडवेज बसों में कोविड नियमों की उड़ रहीं धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज के गांधी पार्क बस अड्डे से लेकर सारसौल और मसूदाबाद बस अड्डा परिसर में कोविड पालन की धज्जियां उड़ रही हैं। इससे भी बुरा हाल रोडवेज बसों के भीतर का है। इनमें सवार यात्री तो छोड़िए चालक और परिचालक भी मास्क नहीं लगा रहे हैं। कमाई के लालच में बसों में निर्धारित सीटों के सापेक्ष कई गुना अधिक सवारियों को बैठाया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के दौरान हर जगह साफ-सफाई रखने के लिए कहा जा रहा है, पर इसका भी पालन नहीं हो रहा है। आलाधिकारियों की ओर से भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह लापरवाही ऐसे समय में की जा रही है, जब विशेषज्ञों की ओर से तीसरी लहर की चेतावनी दी जा रही है। इससे बचाव के लिए कोविड नियमों के पालन सुझाए जा रहे हैं। दूसरी लहर के पीक के दौरान गांधी पार्क बस अड्डे पर कोविड जांच की व्यवस्था की गई थी। अब उस व्यवस्था को भी भंग कर दिया गया है। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज खान ने बताया कि उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोविड के नियमों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न करें। अगर, इसके बाद भी नियमों का पालन नहीं हो रहा है तो वह स्वयं चेकिंग कर कार्रवाई करेंगे। चालक-परिचालक और सवारियों को मास्क लगाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें