थाना क्षेत्र के गांव कसेरी निवासी एक परिवार ने दहेज में भैंस की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। मामले में पति समेत चार ससुरालीजनाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। जिला कासगंज के थाना पटियाली के गांव नगला झड़ी निवासी सबल सिंह पुत्र टीकम सिंह के अनुसार उनकी भांजी शशि देवी की शादी तीन साल पहले गांव कसेरी निवासी संदीप कुमार पुत्र योगेश के साथ हुई थी।
शादी क बाद से ही संदीप कुमार दहेज में भैंस की मांग को शशि देवी को आए दिन मारपीट कर परेशान कर रहा था। बुधवार की शाम संदीप व उसके परिवार वालों ने पीटकर शशि देवी को घर से निकाल दिया। सबल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पीड़िता के पति के अलावा ससुर योगेश, देवर सुरजीत व ननद सरिता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।