महुआखेड़ा मैदान में मौजूद खिलाड़ी। संवाद
अलीगढ़। अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महुआखेड़ा मैदान पर इंटर अकादमी क्रिकेट लीग अंडर-16 का मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला कवर ड्राइव क्रिकेट अकादमी और अब्दुल क्रिकेट अकादमी के बीच हुआ, जिसमें कवर ड्राइव ने मुकाबला जीत लिया।
अब्दुल क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कवर ड्राइव क्रिकेट अकादमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 40 ओवर के मैच में छह विकेट के नुकसान पर 319 रन बनाए। शौर्य ने सर्वाधिक 79 रन बनाए। अभिषेक राजपूत ने 73 और ओकासा ने 43 रनों का योगदान दिया। अब्दुल क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कुणाल यादव और संकल्प होल्कर ने दो-दो विकेट लिए। अनमोल और शिवम माथुर ने एक-एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए अब्दुल क्रिकेट अकादमी की टीम 25.2 ओवर में 100 रनों पर सभी विकेट खो बैठी। अब्दुल हन्नान ने सर्वाधिक 16 रन बनाए। कवर ड्राइव की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अर्पित शर्मा ने चार विकेट लिए। हिमांशु ठाकुर ने तीन विकेट और हर्षित ने एक विकेट लिया। कवर ड्राइव क्रिकेट अकादमी ने यह मैच 219 रनों से जीत लिया। शौर्य को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।