डॉ. आरती मित्तल
अलीगढ़। शहर की शिक्षाविद् एवं लेखिका डॉ. आरती मित्तल ने अपनी लेखनी के माध्यम से सनातन परंपराओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जोड़ने की पहल की है। उन्होंने सनातन धर्म : आस्था से विज्ञान तक पुस्तक में भारतीय रीति-रिवाजों और धार्मिक मान्यताओं के पीछे छिपे वैज्ञानिक, मनोवैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक पहलुओं को सरल और तार्किक ढंग से प्रस्तुत किया है।
डॉ. आरती मित्तल की इस उपलब्धि को साहित्य और भारतीय संस्कृति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। उनकी पुस्तक का उद्देश्य विशेष रूप से युवा पीढ़ी को सनातन परंपराओं के महत्व से परिचित कराना और आस्था तथा विज्ञान के बीच संवाद स्थापित करना है। जुलाई 2026 में अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने पुस्तक का विमोचन किया था।