दीपेश अपनी पत्नी गुंजन शर्मा के साथ बाइक से खुर्जा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे पचपेड़ा के पास पहुंचे, तभी अचानक आगे आई एक बाइक उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दंपति घायल हो गए।
अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर गभाना थाना क्षेत्र के गांव पचपेड़ा के पास 29 मई की दोपहर दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में दंपती घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अकराबाद के धौरी निवासी दीपेश अपनी पत्नी गुंजन शर्मा के साथ बाइक से खुर्जा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे पचपेड़ा के पास पहुंचे, तभी अचानक आगे आई एक बाइक उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दंपति घायल हो गए। घायल दंपती को टोल प्लाजा की एंबुलेंस से गभाना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।