फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में तीसरे दिन भी प्रदर्शन, लगे नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में रविवार को लगातार तीसरे दिन भी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में छात्र आंदोलनरत रहे। परिसर में जुलूस निकालते हुए छात्रों ने मुख्यद्वार बाब-ए-सैयद पर प्रदर्शन कर दिल्ली व यूपी पुलिस के खिलाफ व मजहबी नारे लगाए। उन्होंने केंद्र सरकार व गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ की नारेबाजी भी की। इस दौरान करीब एक घंटे तक वहां हंगामी माहौल बना रहा। बाद में छात्र प्रदर्शन कर लौट गए।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे 60-70 छात्रों का समूह एएमयू के कैंटीन से नारे लगाता हुआ जुलूस की शक्ल में बाब-ए-सैयद पर पहुंचा, जहां दिल्ली पुलिस, यूपी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों के नारे थे कि ‘मुल्क बचाने निकले हैं, आप हमारा साथ दो, इंसानियत बचाने निकले हैं, आप हमारा साथ दो’। इसके बाद छात्रों के समूह को एक छात्र ने संबोधित भी किया। छात्र ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करते हैं। यह कानून धार्मिकता के आधार पर बनाया गया है, जो बर्दाश्त नहीं है। यह कानून संविधान के खिलाफ भी है। इसकी परवाह किए बगैर कानून बना दिया गया है। इसका विरोध जारी रहेगा।
जामिया छात्रों ने नागरिक संशोधन कानून का विरोध कर रहे मिलिया इस्लामिया के विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज को इंसानियत के खिलाफ बताया। छात्रों ने नारे तकबीर, अल्लाह-ओ-अकबर के नारे भी लगाए। करीब आधा घंटा प्रदर्शन करने के बाद वापस चले गए है, लेकिन कुछ देर बाद फिर छात्र बाब-ए-सैयद पर आ गए और थोड़ी देर तक नारेबाजी करने के बाद वह चले गए।
विज्ञापन

एक घंटे तक परेशान रही प्रॉक्टोरियल टीम
बाब-ए-सैयद पर छात्रों के समूह के आने की खबर पर प्रॉक्टोरियल टीम के सदस्य सक्रिय हो गए। चीफ प्रॉक्टर प्रो. अफीफुल्लाह खान बाब-ए-सैयद पर पहुंच गए। इसके बाद डिप्टी प्रॉक्टर प्रो. नवेद व अन्य सदस्य पहुंचे।
गेट को आनन-फानन बंद करवाया गया। सुरक्षाकर्मी बुल लगा दिए गए। एहतियातन पुलिस की एक टुकड़ी भी बाब-ए-सैयद पर लगा दी गई, जबकि सर्किल से बाब-ए-सैयद पर आवाजाही बंद कर दी गई। इस दौरान एसीएम रंजीत सिंह व सीओ अनिल समानिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें