फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पंडाल में घुसने पर रालोद नेताओं से सीओ की नोकझोंक

Fri, 19 Sep 2025 02:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
रालोद नेताओं को पीछे हटाते पुलिस अ​धिकारी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मेला श्रीदाऊजी महाराज में आयोजित संगीत सम्मेलन के दौरान मुख्य द्वार से भीड़ को हटाए जाने के दौरान रालोद के वरिष्ठ नेता व जिला पंचायत सदस्य से सीओ की नोकझोंक हो गई, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन




संगीत सम्मेलन के दौरान पंडाल में घुसने के लिए मुख्य द्वार पर भीड़ जमा थी। यहां पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। सादाबाद से रालोद के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र चौधरी व जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी को भी पुलिस ने पंडाल में घुसने से रोक दिया और उन्हें धक्के मारकर हटा दिया।


सीओ सादाबाद पर भी आरोप है कि उन्होंने आगे की सीटों पर बैठे लोगों को हटाकर पंडाल से बाहर कर दिया। सीओ सादाबाद अमित पाठक का कहना है कि मौके पर कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया है। कुछ लोग शराब पीये हुए थे, उन्हें हटाया गया था। एक गिरासू दीवार पर लोग मौजूद थे, उन्हें वहां से सुरक्षा की दृष्टि से हटाया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें