खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय चंडौस में शिक्षिका नेहा से रिश्वत लेने के मामले में बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने खंड शिक्षाधिकारी चंडौस, प्राथमिक शिक्षक संघ चंडौस के अध्यक्ष, मंत्री, संविलियन विद्यालय मढ़ौला की शिक्षिका नेहा, आरोपी अनुदेश सुनील कुमार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंडौस के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमर सिंह को पक्ष रखने के लिए आठ जनवरी को बीएसए कार्यालय तलब किया है।
खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय चंडौस में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्य कर रहे अनुदेशक सुनील कुमार पर शिक्षिका नेहा ने चार्ज रिपोर्ट के नाम पर दो हजार रुपये लेने का आरोप लगाया था। उत्तर प्रदेेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री मुकेश कुमार सिंह ने इसकी शिकायत बीएसए से की थी। बीएसए ने बीईओ चंडौस से जांच रिपोर्ट, शिक्षक संघ के नेता, आरोपी अनुदेशक व शिक्षिका नेहा को कार्यालय बुलाया था, लेकिन बीईओ, शिक्षक नेता आए थे। उन्होंने अपना पक्ष रख दिया। मगर, अनुदेशक व शिक्षिका नहीं आई थीं। अलबत्ता, कार्यालय में शिक्षक नेताओं व अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई।