अमर उजाला की ओर से प्रत्येक वर्ष आयोजित किए जाने वाले कॉरपोरेट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज दो मार्च से होगा। शनिवार को ट्रॉफियों का अनावरण मैरिस रोड स्थित ला शेफ रेस्टोरेंट में किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच दो मार्च को डीपीएस सीनियर विंग के मैदान पर स्काई हाईट्स और उद्योग व्यापार मंडल की टीम के बीच होगा। इसी दिन दूसरा मैच प्रताप क्लासेस और अविरल धारा के बीच होगा। इस टूर्नामेंट में शहर के विभिन्न कॉरपोरेट घरानों की और प्रशासन की टीमें भाग ले रही हैं।
शनिवार को टीमों का कार्यक्रम तय करने और ट्रॉफी का अनावरण करने के लिए सभी टीमों के कप्तान, मैनेजरों और अतिथियों को बुलाया गया। इसमें आरजी कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी के चेयरमैन सतेंद्र वार्ष्णेेय और रजिस्ट्रार अविनाश सारस्वत, एसीएन कॉलेज के डायरेक्टर शकील अहमद और ओएसडी मो. खालिद, एनएस इंटरनेशनल स्कूल के मनोज चौधरी, प्रताप क्लासेस से विपिन चौधरी और राहुल, रायजादा काम्पसाफ्ट से दीपक रायजादा, जादौन बिल्डर से अर्जुन सिंह फकीरा, सेवा सत्कार समिति से शंकर सक्सेना, पावना ग्रुप से विनीत खंडेलवाल, नगर निगम से अखिलेश, प्रशासन से जिया खान, उद्योग व्यापार मंडल से संदीप मित्तल, स्काई हाईट्स क्लासेस से अजीत कुमार, अविरल धारा से कपिल सिंह, यार्क लाक से विनीत शर्मा, बिग एफएम से कल्पना सिंह मौजूद रहे। आयोजन में डीपीएस स्कूल हॉस्पिटालिटी पार्टनर हैं। जबकि सस्मित न्यूरो केयर एंड ट्रॉमा सेंटर हेल्थ पार्टनर हैं। बिग एफएम रेडियो पार्टनर है।
ये हैं सहयोगी
आरजी कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी
सौरभ सिक्ससंस
एसीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन
सनराइज होम्स
स्काई हाईटस क्लासेज
इजलाल अहमद एंड ब्रदर रियल एस्टेट डेवलपर
विवेकानंद कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट
रायजादा कम्पोसाफ्ट
एनएस इंटरनेशनल स्कूल
सेवा सत्कार समिति
जादौन बिल्डर
एसीएन इंटरनेशनल स्कूल
डीपीएस स्कूल हॉस्पिटलिटी पार्टनर
सस्मित न्यूरो केयर एंड ट्रॉमा सेंटर हेल्थ पार्टनर
रेडियो पार्टनर बिग एफ एम