फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में तीन इलाकों में 100 फीसदी लॉकडाउन घोषित, सामान की होगी होम डिलीवरी

Tue, 12 May 2020 06:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
अलीगढ़ का जयगंज क्षेत्र सील किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अलीगढ़ महानगर के थाना सासनी गेट, देहली गेट और कोतवाली के सारे इलाके में 100 प्रतिशत लॉकडाउन घोषित किया गया है। अलीगढ़ जिलाधिकारी डीएम ने कहा कि तीनों थाना क्षेत्रों में कोई भी सरकारी (राज्य व भारत सरकार) और निजी संस्थान, अस्पताल, बैंक, मेडिकल स्टोर, किराना आदि भी नहीं खुलेंगे।

विज्ञापन


100 प्रतिशत लॉकडाउन आज रात 12 बजे से अगले एक सप्ताह तक लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक और अनुमन्य वस्तुओं की डोर टू डोर डिलीवरी की जाएगी। तीनों थाना क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की कोई भी छूट नहीं होगी।

7 बजे से एक बजे के बीच अब आवागमन नहीं होगा और न ही बाजार खुलेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस 100 फीसदी लॉकडाउन का पालन कराए। तीनों थाना क्षेत्रों में घरों से निकलने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करे। 
विज्ञापन


अलीगढ़ शहर में पैर पसार रहे कोरोना की प्रभावी रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाया है। चूंकि शहर में शिक्षित एवं जिम्मेदार लोग भी कोरोना महामारी को रोकने में लापरवाही बरत रहे हैं, सत्यता को छिपा रहे हैं। इसी के चलते यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें