फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में गांधीगीरी, कांग्रेसियों ने बिना मास्क लगाए लोगों को भेंट किए मास्क

विज्ञापन
हाथ सैनिटाइज कराते और मास्क वितरण करते कांग्रेसी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अलीगढ़। कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो बिना मास्क के ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे ही लोगों को कांग्रेसियों ने गांधीगीरी के माध्यम से जागरूक करते हुए उनके हाथ सैनिटाइज कराए। उसके बाद मास्क भेंट किए। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विनोद पांडे के नेतृत्व में मंगलवार को होली चौक जमीलाबाद पर कांग्रेसियों ने वहां से गुजर रहे वह लोग, जो बिना मास्क के जा रहे थे, उनको रोका। उसके बाद मास्क न लगाने का कारण पूछा। इस दौरान कई लोग ऐसे भी थे, जो मास्क न लगाए जाने पर खुद को शर्मिंदा अनुभव कर रहे थे। उन्होंने वादा किया कि वह अब बिना मास्क के घर से नहीं निकलेंगे। इस अवसर पर यूपी बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट सुरेंद्र मोहन यादव के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अलीगढ़ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सारस्वत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नवीन शर्मा, शरद बंसल, नरेश निराला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें