फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमितों के परिवारों पर कोरोना पड़ा भारी..पर पब्लिक नहीं मान रही बेचारी

Sat, 06 Jun 2020 11:14 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
डिजाइन पिक्चर - फोटो : self
विज्ञापन
कोरोना महामारी के इस दौर में ढाई महीने तक लॉकडाउन झेल चुकी पब्लिक अनलॉक लागू होते ही सबक नहीं ले रही। एक तरफ जिले में लगातार संक्रमण बढ़ रहा है। हर दिन मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। हालांकि जो नए मरीज सामने आ रहे हैं, उनमें ज्यादातर पुराने संक्रमित मरीजों के संपर्की हैं। इसके बावजूद लोग सोशल डिस्टेंसिंंग को भुलाकर आराम से बेवजह बाजारों में सड़कों पर घूमते दिखाई दे रहे हैं। लगातार जिला प्रशासन यह अपील जारी कर रहा है कि बेवजह न घूमें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें। मगर इसके बावजूद लोग भयमुक्त होकर बीमारी को न्योता देते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


ये हैं संक्रमित परिवारों की हिस्ट्री
शनिवार को जो रिपोर्ट जारी हुई हैं, उनके अनुसार मानिक चौक के नामचीन डॉक्टर परिवार से उनके दो बेटे और परिवार की दो महिलाएं संक्रमित हैं। डॉक्टर पिछले सप्ताह ही पॉजिटिव आए थे। तभी से घर में भरती हैं। अब इन चारों सदस्यों ने भी जिला प्रशासन से अुनमति लेकर खुद को घर में ही क्वारंटीन किया है। 

दूसरा गंभीरपुरा में पिछले पखवाड़े हार्डवेयर सप्लायर की कोरोना से मौत हुई है। इसके बाद उसके दो भाइयों की भी मौत हुई है। इन तीन मौतों के बाद उनकी गूलर रोड निवासी बहन पिछले सप्ताह संक्रमित घोषित हुई थी। अब शनिवार को हार्डवेयर सप्लायर का द्वारिकापुरी निवासी भाई और उसके दो बेटे संक्रमित हुए हैं। खास बात है कि भाई कई दिन से जिला अस्पताल में भर्ती था। रात उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी, उसे सुबह घर भेजा जा रहा था, तभी उसकी दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके बाद तत्काल उसे वहीं रोक लिया गया। वह जिला अस्पताल में भर्ती है, जबकि दो बेटे अतरौली भर्ती किए गए हैं। वहीं उनकी गूलर रोड निवासी पहले से संक्रमित बहन का बेटा, उनकी किरायेदार महिला व युवक संक्रमित घोषित हुए हैं। इन्हें भी अतरौली भेजा गया है।
विज्ञापन


एसबीआई मुख्य शाखा में पिछले सप्ताह संक्रमण आने के बाद वहां संक्रमण आना जारी है। शनिवार को निजी लैब से आई रिपोर्ट में तीन जो अधिकारी संक्रमित आए हैं, उनमें एक गुरुद्वारा रोड से, दूसरा लेखराज नगर से और तीसरा तमोलीपाड़ा से हैं। तीनों निजी स्तर पर इलाज करा रहे हैं। उनके इलाकों को सील करते हुए सैनिटाइज कराया जा रहा है।

इनके अलावा जो नए मरीज सामने आए हैं, उनमें खैर तहसील के गांव उसरम का युवक नोएडा में टीवी चैनल में काम करता है। वह चैनल में कोरोना संक्रमण आने के बाद छुट्टी लेकर गांव आ गया था। यहां उसकी तबियत बिगड़ी तो उसने जांच कराई, जिसमें संक्रमित पाया गया है। युवक को भर्ती कराते हुए गांव में 15 लोगों की सैंपलिंग कराई गई है। गांव को सील करा दिया गया है। इसके अलावा कटरा मोहल्ला देहली गेट के प्रिंटिंग प्रेस व्यापारी परिवार की एक 59 वर्षीय महिला के पॉजिटिव आने पर परिजन आगरा ले गए हैं। इसके अलावा सराय सुल्तानी के युवक व सासनी गेट के बुजुर्ग को देर रात तक भरती कराने की प्रक्रिया जारी थी। उनकी संपर्क हिस्ट्री भी खंगाली जा रही थी।

राहत भरी खबर ये भी, 50 रिपोर्ट निगेटिव आईं
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के अनुसार राहत भरी खबर यह भी है कि जिले के 50 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। यह वही लोग हैं, जो पुराने संक्रमितों के संपर्क में आए हैं। इनकी जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई हैं, इस खबर ने राहत दी है।
विज्ञापन


कोरोना मीटर
- 209 मरीज अब तक पाए गए जिले में (इनमें कुछ मरीज अन्य शहरों में संक्रमित घोषित हुए हैं)
- 18 मरीजों की अब तक हो चुकी मौत(जयगंज की महिला आगरा में संक्रमित हुई थी, दिल्ली में मौत)
- 102 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं
- 77 मरीज अभी अस्पताल में भर्ती 

--आज सक्रिय मिले मरीज--
1-38 वर्षीय युवक निवासी खैर।
2-32 वर्षीय महिला निवासी मानिक चौक।
3-36 वर्षीय युवक निवासी मानिक चौक।
4-34 वर्षीय महिला निवासी मानिक चौक।
5-36 वर्षीय युवक निवासी मानिक चौक।
6-19 वर्षीय युवक निवासी गूलर रोड।
7-40 वर्षीय महिला निवासी गूलर रोड।
8-18 वर्षीय युवक निवासी गूलर रोड।
10-58 वर्षीय पुरूष निवासी द्वारिकापुरी।
13-24 वर्षीय युवक निवासी द्वारिकापुरी।
14-18 वर्षीय युवक निवासी द्वारिकापुरी।
9-59 वर्षीय महिला निवासी कटारा स्ट्रीट।
11-60 वर्षीय पुरुष निवासी सासनी गेट।
12-35 वर्षीय युवक निवासी सराय सुल्तानी।
15-54 वर्षीय व्यक्ति गुरुद्वारा रोड।
16-58 वर्षीय व्यक्ति लेखराज नगर जैन मंदिर
17-33 वर्षीय व्यक्ति तमोलीपाड़ा।
18-34 वर्षीय व्यक्ति मुरसान हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें