फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में कोरोना से पहली मौत, मरीज की बेटी और बहनोई में वायरस का संदेह

Tue, 21 Apr 2020 08:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : PTI
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से कोरोना मुक्त चल रहे अलीगढ़ जिले से मंगलवार को बुरी खबर सामने आई है। सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए उस्मानापड़ा निवासी एक शख्स की मौत हो गई है। यह जिले में कोरोना संक्रमण से पहली मौत है। 
विज्ञापन


वहीं उसकी बेटी और बहनोई के रैपिड टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव आया है। इस संदेह पर उन दोनों को हरदुआगंज के लेवल-1 अस्पताल में क्वारंटीन कर सैंपल अग्रिम जांच के लिए भेजा गया है। वहीं जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

सोमवार को देहली गेट के उस्मानपाड़ा निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पाजीटिव पाया गया था। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को सूचना दिए बगैर जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किए गए इस व्यक्ति की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद इसके परिजन फरार हो गए थे। 
विज्ञापन


पुलिस टीमों ने देर रात सभी 14 परिजनों को पकड़ लिया। इनका परीक्षण कराया गया तो पीडि़त की 14 वर्षीय बेटी और पड़ोस में रहने वाले और उसके बहनोई का रैपिड टेस्ट पॉजिटिव आया है। बेटी को उसकी मां के साथ और बहनोई को हरदुआगंज के एल-1 श्रेणी के अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन

इन दोनों का सैंपल परीक्षण के लिए भेजा गया है, जिसकी फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं अन्य सभी 12 परिजनों का भी परीक्षण कराया गया है। अन्य परिजनों को छेरत में क्वारंटीन किया गया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें