इंद्रानगर स्थित पंचशील सिटी हाईस्कूल के 13 सहित 57 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। जबकि 42 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट गए हैं। जनपद में अब तक संक्रमितों की संख्या 10455 एवं स्वस्थ हुए लोगों की संया 10010 तक पहुंच गई है।
जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में बुधवार को 57 लोग संक्रमित पाए गए।। इंद्रानगर स्थित पंचशील सिटी हाईस्कूल के 13 छात्र, युवक एवं वयस्क संक्रमण की चपेट में आए हैं। संक्रमितों में 6 की उम्र 18 या उससे कम है। जिलाधिकारी ने बताया कि संक्त्रस्मितों को कोविड.19 अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। परिजन एवं संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कर नमूना लिया जाएगा।