फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की दहशत से बिजनेस, मास्क के दाम बढ़े, जांच शुरू

विज्ञापन
जिला अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोर पर चेकिंग करते एसीएम प्रथम कुलदेव सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना वायरस के डर को बिजनेस में भुनाने का खुलासा हुआ है। कुछ मेडिकल स्टोर संचालक इसका भरपूर फायदा उठा रहे हैं। बाजार में अफवाह उड़ाई गई है कि स्कूलों में बच्चों को मास्क पहन कर जाना होगा। ये अफवाह इसलिए उड़ाई गई ताकि मास्क का बिजनेस बढ़े और उनको दोगुने से अधिक दाम में बेचा सके। बुधवार को डीएम से शिकायत होने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह और ड्रग इंस्पेक्टर फफाला दवा मार्केट पहुंचे और जांच पड़ताल की। एक व्यक्ति के माध्यम से तीन मास्क एक मेडिकल स्टोर संचालक से खरीदवाए, उक्त तीन मास्क के बदले मेडिकल स्टोर संचालक ने 700 रुपये वसूल लिए। इस पर मेडिकल स्टोर संचालक का नाम-पता और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर नोटिस जारी कराने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि वह शाम साढ़े सात बजे करीब फफाला मार्केट में ड्रग इंस्पेक्टर के साथ जांच को पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि मेडिकल स्टोर संचालकों की ओर से मास्क लगाकर ही चलने और स्कूलों में मास्क लगाकर आने संबंधी सरकारी आदेश जारी किया गया है। अफवाह के बाद आम दिनों में 20- 25 रुपये में बिकने वाला मास्क 190 से 220 रुपये तक में बिकता मिला। अब इन सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को जिलाधिकारी के माध्यम से बृहस्पतिवार को नोटिस जारी कराए जाएंगे। इधर मलखान सिंह जिला अस्पताल के सामने स्थिति मेडिकल स्टोर्स की जांच करने एसीएम प्रथम कुलदेव पहुंचे। यहां उन्हें ग्रीन मास्क तय कीमत से अधिक पर बिकते मिले। इस पर उन्होंने मेडिकल स्टोर्स संचालकों के नाम-पते व लाइसेंस की जानकारी ले ली है। अब डीएम स्तर से कार्रवाई कराई जाएगी। एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने बताया कि कोरोना वायरस से संबंधित दवा, मास्क और सेनेटाइजर रखने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों की जांच कराई जा रही है। इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट, एसीएम प्रथम और द्वितीय एवं ड्रग इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीमें गठित कर दी हैं। अगर, कहीं भी मंहगे दामों पर दवा बिक्री या सामान की बिक्री पाई जाती है, तो संबंधित संचालक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मास्क लगाकर बच्चों को स्कूल में आने को नहीं कहा गया : प्रवीन
पब्लिक स्कूल डेवलेपमेंट सोसाइटी (पीएसडीएस) के अध्यक्ष व कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंध निदेशक ने प्रवीन अग्रवाल ने विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों से कहा कि कोरोना वायरस को लेकर जो अफवाह फैलायी जा रही है, वह उससे बचें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्कूल में किसी भी बच्चे को मास्क लगाकर आने को नहीं कहा गया है। यह शहर में अफवाह फैल गई है कि स्कूल में मास्क लगाकर बच्चों को आने को कहा गया है। प्रवीन अग्रवाल ने कहा कि कोरोना से बच्चे और अभिभावक घबराए नहीं हैं।
विज्ञापन

रिटेलर्स की बैठक आज
रिटेलर्स केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री उमेश श्रीवास्तव ने डीएम से मिलकर मास्क की ब्लैक मार्केटिंग की शिकायत की है। उनका कहना है कि सामान्य व एन 95 मास्क बाजार में ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। एन 95 मास्क तो बाजार से गायब हो गया है। महानगर में मास्क एवं सेनेटाइजर गायब हो गए हैं। 4-5 रुपये का मास्क 11-12 रुपये तक बिक रहा है। एन 95 मास्क 350 रुपये तक बिकने की सूचना मिली है। इसको लेकर एसोसिएशन की बैठक बृहस्पतिवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें