इंतजार की घड़िया खत्म होने को है। 16 जनवरी को जनपद में 14 केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि अलीगढ़ में 16 जनवरी को 14 केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। विस्तृत तैयारी की जा रही है। पूरी योजना सोमवार को तैयार कर ली जाएगी। उससे पूर्व आज जनपद में 50 केंद्रों पर ड्राई रन का आयोजन किया जाएगा।
ड्राईरन की तैयारियां पूरी कर ली गई है। 50 केंद्रों में 12 शहर एवं 38 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। टीकाकरण का पूर्वाभ्यास 10 बजे से है। टीकाकर्मियों को 9.15 बजे तक केंद्र पर पहुंच जाना है। प्रत्येक सत्र में 15 लाभार्थियों को ही डमी पोर्टल पर पंजीकृत किया गया है। यानी पूर्वाभ्यास में 750 लाभार्थी शामिल होंगे। ड्राईरन पर नजर बनाए रखने के लिए नोडल एवं जोनल अधिकारी नियुक्त किए गए है। अधिकतर नोडल एवं जोनल अधिकारियों ने रविवार रात्रि में तैयारियों से संबंधित रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी है। प्राइवेट अस्पतालों में मैक्स फोर्ट, गांधी नेत्र चिकित्सालय एवं वरुण अस्पताल को केंद्र बनाया गया है।