फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में आइसोलेट किए गए युवक की मौत, जांच के लिए भेजा गया नमूना

Mon, 13 Apr 2020 02:23 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
आइसोलेशन में भर्ती युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हाथरस के बागला जिला अस्पताल में रविवार देर रात आइसोलेट किए 32 वर्षीय युवक की सोमवार दोपहर मौत हो गई। युवक इससे पहले आगरा के पारस अस्पताल में उपचार के लिए गया था। देर रात तबीयत बिगड़ने पर स्वास्थ्य विभाग ने युवक को बागला जिला अस्पताल में आइसोलेट किया था। यह युवक हाथरस के निकटवर्ती गांव अहबरनपुर का रहने वाला है। 

विज्ञापन


सोमवार दोपहर उसकी मौत के बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। शव को पोस्टमॉर्टम गृह में रखवा कर उसके ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 

डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार का कहना है कि इस युवक का आगरा के पारस अस्पताल में उपचार होने की जानकारी मिली थी। यह कोरोना से संक्रमित था या नहीं इसकी पुष्टि के लिए उसके ब्लड सैंपल को जांच के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें